पदयात्रा
पदयात्रा
दो युवाओं की पदयात्रा
आगे रचेगी नव इतिहास
खुले तौर पर यही बता
रहा जनता का उल्लास
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले
हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी
प्रशांत किशोर पद यात्रा पर हैं
बदलने को सियासी परिपाटी
जन जन से संवाद करके वो
दोनों रच रहे हैं नया जनाधार
सियासी परिदृश्य में दिखेंगे
आगे नए नवेले से किरदार
पदयात्राओं ने बदला है समय
समय पर दुनिया का ताना बाना
इतिहास के पन्ने बताते रहे हैं
दुनिया को बदलाव का तराना।