"पढ़ें और पढ़ाएं हिंदी"
"पढ़ें और पढ़ाएं हिंदी"
सीखें और सिखाएं हिंदी।
जग सिरमौर बनाए हिंदी।।
हर भाषा का मान करें हम,
पर मन को लुभाए हिंदी।
हिंदी हमारी मातृभाषा,
जन भाषा बनाए हिंदी।
पढ़ो-लिखो ये भाषा हिंदी,
बोली में भी लाए हिंदी।
सभी काम हिंदी में करके,
राष्ट्र भाषा बनाए हिंदी।
प्यारी-सी मीठी-सी भाषा,
मिलकर सभी बनाए हिंदी।
आओ हम सब ये प्रण करें,
पढ़ें और पढ़ाएं हिंदी।
