STORYMIRROR

Abhilasha Chauhan

Romance

4  

Abhilasha Chauhan

Romance

पावन प्रीत

पावन प्रीत

1 min
23.8K

प्रीत पावनी ले रही

आज नया आकार

युगल रूप में हम करें

सब सपने साकार।


चंदा-तारे,चाँदनी

देखो साक्षी मीत

मंद पवन भी गा रही

सुंदर मंगल गीत

देवों के हम पर हुए

आज बड़े उपकार

युगल रूप में हम करें

सब सपने साकार।


सप्तपदी की रीति ये,

जन्मों का है साथ

कदमों से मिलते कदम 

और हाथ में हाथ।

जीवन भर होती रहे

प्रेम भरी झनकार।

युगल रूप में हम करें

सब सपने साकार।


तुम मेरी धड़कन बनो,

जीवन का संगीत

सुख-दुख की आए घड़ी,

मिले सदा ही जीत

आओ मिलकर हम करें

जीवन का श्रृंगार।

युगल रूप में हम करें

सब सपने साकार।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance