STORYMIRROR

Mukesh Tihal

Inspirational

4  

Mukesh Tihal

Inspirational

पापा होते ही ऐसे हैं

पापा होते ही ऐसे हैं

2 mins
404

मिट्टी से वो भी होता है बना

फिर भी हिमालय से ऊँचा कद उनका

कोनसा अलग दिल रब्बा तूने उनमें धड़का दिया

फिर कहां अपने जज्बातों को उसने छिपा लिया

क्यों नक़ाब से रहता है वो हमेशा ढ़का

कठोरता के आवरण से नारियल सा खुद को बना लिया

अपने मन की कोमलता का ना करता कभी दिखावा

भगवान से कम ना होता है उनका दर्जा

पापा होते ही ऐसे है जो रखता है ऐसा रुतबा


बच्चों की खुशीयों के लिये अपने को दांव पर लगा दिया

चेहरे पर ना कभी परेशानी के भाव का दिखावा किया

साहस उनमें जाने कहां से आता है इतना

देखता हूँ ज़ालिम दर्द में लड़ता है वो कितना

आसमान सा फैलता है उनका होसलां

उनसे ही परिवार का होता है हर भला

जिससे वो किसी संकट में ना बेबस पड़ा

बच्चों के लिये जमाने से डटकर है लड़ा

पापा होते ही ऐसे है जो रखता है रब सा रुतबा


हजारों तारों सा उनका है प्रकाश

ना खोने देना उन पर जो है विश्वास

परिवार की पहचान का है वो प्रमाण

सुबह - शाम करना सदा उनको प्रणाम

उनकी विचारधारा से कभी ना लड़ना

जिद्द करके उनसे ना तुम कभी अड़ना

निराशा में तुम उनको यूँ ही ना डुबो देना

वो है तो संसार में तुम्हारा होगा गुणगान

पापा होते ही ऐसे है जो होते है बच्चों का अभिमान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational