STORYMIRROR

Gunjan Singh

Romance Inspirational Others

3  

Gunjan Singh

Romance Inspirational Others

ऑनलाइन प्यार

ऑनलाइन प्यार

1 min
214

काश कि उनकी वो जिद्द टूट जाती

काश की उनका वो अहम दम तोड़ देता

तो एक खूबसूरत सा रिश्ता वक्त से 

पहले ही खत्म होने से बच जाता

दोनों ही ऑनलाइन थे.....बस एक दूसरे का

स्टेटस देखते रहते.....ऑनलाइन...ऑनलाइन

दिन, हफ्ते फिर महीनों गुजरे

मगर पहल किसी ने भी नहीं की

दोनों को ही इंतजार कि पहल कौन करे

पहले तुम पहले तुम.....ओर

इस पहले तुम, पहले तुम की जिद्द में एक खूबसूरत

रिश्ता टूट ही गया........काश कि

दोनों ही ने अपनी जिद्द छोड़ दी होती

काश की उनका ऑनलाइन स्टेटस

टाइपिंग में बदल गया होता ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance