STORYMIRROR

Madhavi Sharma [Aparajita]

Abstract Classics Inspirational

4  

Madhavi Sharma [Aparajita]

Abstract Classics Inspirational

नया जन्म

नया जन्म

1 min
13

नया जन्म होता है 

एक औरत का जब वो माँ बनती है

इस प्रक्रिया में उसे 

कई समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है

उल्टियां आना शरीर का बेडौल हो जाना 

जैसी कई समस्याएं वो झेलती जाती है 


सिर्फ और सिर्फ इसलिए कि 

वो माँ बनने वाली है 

यह एहसास ही उसे सभी प्रकार की 

शारीरिक और मानसिक समस्याओं को 

झेलने की शक्ति प्रदान करता है


सौ बिच्छुओं के डंक जैसा दर्द

सहने के बाद वो माँ बनती है 

इसके बावज़ूद अपने शिशु का मुँह देखते ही 

वह अपना सारा दर्द भूल जाती है 


क्योंकि उसका एक नया जन्म होता है 

एक जननी एक माँ के स्वरूप में !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract