STORYMIRROR

Rajkumar Sharma

Abstract Inspirational

4  

Rajkumar Sharma

Abstract Inspirational

स्वच्छता का पहाड़ा

स्वच्छता का पहाड़ा

1 min
697

बेसिक शिक्षा को समर्पित गीत_

【बदलता बेसिक, सँवरता बेसिक】


तर्ज़- तेरे कारन तेरे कारन तेरे कारन मेरे साजन ...


स्वच्छता मंत्र हमारा,

स्वच्छता लक्ष्य हमारा।

स्वच्छता मंत्र हमारा,

स्वच्छता का ये पहाड़ा।।


हमने बनाया रूल,

कि साफ रखें स्कूल।

घर-आँगन भी साफ रखेंगे,

खिले खुशियों के फूल,

सुनो जी...स्वच्छता मंत्र हमारा..


दो एकम दो है बोलो,

हाथ साबुन से धो लो।

दो दूनी चार कहेंगे,

स्वच्छ घर-द्वार रखेंगे।।


दो का तीया छः,

बोलो स्वच्छता की जय।

घर- आँगन भी साफ रखेंगे,

खिले खुशियों के फूल सुनो जी....


दो चौके होता आठ है,

नाखूनों को हम काटें।

दो पंचे होता है दस,

रोज करते हैं हम ब्रश।।


दो के छक्के बारा,

शौचालय हो प्यारा।

दो के सत्ते होता चौदा,

आँगन में हो पौधा। 

सुनो जी...स्वच्छता...


दो अट्ठे होता सोला,

साफ रखेंगे चोला।

कि दो के नवम अठारा,

स्वच्छ हो गाँव हमारा..


दो के दहम है बीस,

बचे डॉक्टर की फीस।

घर-आँगन भी साफ रखेंगे

खिले खुशियों के फूल. द

सुनो जी... स्वच्छता मंत्र हमारा...

स्वच्छता का ये पहाड़ा...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract