STORYMIRROR

Rajkumar Sharma

Abstract Inspirational

3  

Rajkumar Sharma

Abstract Inspirational

खेल भावना

खेल भावना

1 min
453


हार जीत हर खेल में होती,

कोई जीते कोई हारे।

सदा जीतना सम्भव है क्या?

सोचें जरा विचारे।।


करें हार स्वीकार 

जीत की फिर से करें तैयारी।

जीत-हार जीवन के पहलू,

आते बारी-बारी।।


जब भी जीतें खेल में,

नहीं करें अहंकार।

अपने प्रतिद्वन्दी के लिए,

उत्तम रखे विचार।।


जीतना ही महत्त्वपूर्ण नहीं है,

महत्त्वपूर्ण है प्रतिभाग करना।

बिशप पेन्सिल्वानिया की उक्ति,

सिखाती खेल भावना।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract