STORYMIRROR

Rajkumar Sharma

Inspirational

4  

Rajkumar Sharma

Inspirational

संक्षिप्त रामायण

संक्षिप्त रामायण

1 min
477

राम बड़े बलवान थे,

सर्व शक्तिमान थे।

राजा दशरथ पिता महान,

कौशिल्या माँ की सन्तान।।


लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न भाई,

मातु सुमित्रा, कैकेयी माई।

चारों भाई थे बलवान,

बड़े-बड़े किये काम महान।।


अवध पूरी में जन्म लिया,

संतों के दुःख हरण किया।

जनक नन्दनी सीता संग,

उनका शुभ परिणय हुआ।।


14 वर्ष कठिन वनवास,

सीता हरण से हुए उदास।

खोज सिया की करवाया,

वारिधि सेतुबन्ध करवाया।।


गढ़ लंका पर किया चढ़ाई,

शत्रु दशानन धूल चटाई।

बड़े-बड़े निश्चर संहारे,

सीय राम फिर अवध पधारे।।


आदर्शों के रक्षक राम।

लखन-सीय संग कोटि प्रणाम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational