STORYMIRROR

lalita Pandey

Inspirational

4  

lalita Pandey

Inspirational

नव वर्ष

नव वर्ष

1 min
203

आओ स्वागत करें नव वर्ष का

हर्ष और उल्लास के साथ

छोड़ कड़वी यादें

आगे बड़े एक नई सोच के साथ


हर झरोखे में साज हो

प्रकृति में पक्षियों का गान हो

कृषि और कृषक का मान हो

वीरों का सम्मान हो

नारी का उत्थान हो

हर जन-मानस का विकास हो।


महाभाग हो हर प्राणी

महाधन से परिपूर्ण हो

महाभिमान से दूर रहे

महातप में लीन हो

दृढ़ संकल्प हो हर युवा

महासुख से परिपूर्ण हो।

नव ऊर्जा का संचार हो

वाणी में माँ सरस्वती का वास हो।


हर धर्म का उत्थान हो

महिमण्डल का अभिमान हो

ज्ञान का सागर बहे

नित नवीन आविष्कार हो।

श्री का आशीर्वाद हो 

कर्मयोगी सब बने

रोगों का विनाश हो

हर घर में सुख-सम्पदा का वास हो


महाउन्नति हो सबकी

नव वंदना, नव याचना हो

इस नववर्ष में कुछ खास हो

हर समस्या का समाधान हो

एक नई उमंग के साथ 

इस वर्ष आगाज हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational