STORYMIRROR

MAHENDRA SINGH KATARIYA

Inspirational

4  

MAHENDRA SINGH KATARIYA

Inspirational

नशामुक्ति

नशामुक्ति

1 min
353


 ख़ुद भी जागें औरों को जगाएं।

नशामुक्ति अभियान चलाएं।


भूलवश करें न ऐसी करतूत।

रहे ना जिससे सेहत मज़बूत।

अपनी भूलों को कर कबूल।

अपनाएं जीवन में उत्तम उसूल।

मिलकर हम माने और मनाएं।

ख़ुद भी जागें औरों को......।


नशे की लत होती जग में बड़ी ख़राब।

गांजा भांग अफीम या फिर हो शराब।

गुटका तंबाकू है बर्बादी का कारण।

समय रहते ही संभलना है निवारण।

आओं मिलकर कदम बढ़ाएं।

ख़ुद भी जागें औरों को........।


जानलेवा है नशे की मार।

बात पते की कर लो स्वीकार।

घर-परिवार जिससे होता बरबाद।

चेतनमय जीवन में आता अवसाद।

कर त्याग श्रेष्ठ नियम अपनाएं।

ख़ुद भी जागें औरों को.......।


दृढसंकल्पित हो मिल सब आज।

करें नशामुक्त भारत का आगाज़।

राष्ट्रोत्थान में हो एक नूतन उपकार।

दरिद्र जीवन जीने को हो न लाचार।

व्यर्थ बैठकर अब समय न गवाएं।

ख़ुद भी जागें औरों को.........।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational