STORYMIRROR

Ashok Ingole

Children

3  

Ashok Ingole

Children

नन्हे मुन्ने की सोच

नन्हे मुन्ने की सोच

1 min
209

चंदा मामा सो गये सूरज चाचू जागे

उन्हें देख सारे सितारे दुम दबाके भागे

रात भर धूम मचाई सितारों ने यहां

चाचू के आते ही भागे ना जाने कहां

रातरानी अब भी अपनी सुगंध फैला रही है

उसकी तो बात अलग है वह फूलों की परी है

चोर सारे अपने अपने घरों को लौट गये

क्योंकि सारे घर वाले अब नींद से जाग गये

टोकरी में ढंका मुर्गा बांग दे रहा है

रात भर जागा टॉमी चैन से सो रहा है

आलसी दीदी घोड़े बेच कर अब भी सो रही है

मम्मी मुंह पर छींटे मार मार कर उसे जगा रही है

अपनी नन्ही आँखों से यह सब देख रहा हूं

आंगन में बैठकर बड़े मजे से दूध पी रहा हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children