मेरे पापा मेरा अभिमान
मेरे पापा मेरा अभिमान
खुशियों के खातिर हमारे
खुशियां अपनी देते त्याग
मेरे पापा मेरा अभिमान।
पूरी करते मेरी हर मांग
रक्षा करते बनकर ढाल
मेरे पापा मेरा अभिमान।
सपनों के खातिर हमारे
अपने सपने देते त्याग
मेरे पापा मेरा अभिमान।
गलतियों पर हमें देते डांट
फिर करते स्नेह अपार
मेरे पापा मेरा अभिमान।
खुद सहते वो कष्ट अपार
हम पर न आने देते आंच
मेरे पापा मेरा अभिमान।
ईश्वर का हैं अनुपम वरदान
रौशन जिनसे मेरा घर-द्वार
मेरे पापा मेरा अभिमान।
पापा मेरे जीवन का आधार
हम पर है पापा का उपकार
भूल नहीं सकता कभी
पापा का वो स्नेह-दुलार।
