STORYMIRROR

Anita Koiri

Inspirational

3  

Anita Koiri

Inspirational

पापा प्यारे

पापा प्यारे

1 min
234

पापा अलविदा करने की चीज नहीं है

पापा तो दिन रात रहते हैं

कभी घर कभी बाहर

उनके मन में कितने ही उधेड़ बुन चलते हैं

पापा बस सोचते बहुत हैं

सबको साथ लेकर चलते हैं

पापा क्यों ऐसा करते हैं?

पता नहीं पर अच्छा ही करते हैं

पापा हो तो आम में स्वाद आता है

चिल्लाता हो भाई तो वो भी शांत हो जाता है

मां हो डांटती तो वो भी संभल जाती हैं

पापा साथ हो तो एक गज़ब सा साहस और शांति मिल जाती है

पापा हो तो निश्चिंत हैं हम

लेकिन जिंदगी का दस्तूर है देना ग़म.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational