पिता की सीख...
पिता की सीख...
1 min
8
पदचिन्हों में चलकर जिनके
जीवन सफल बनायेंगे,
मेहनत लगन की राह चुनकर
जीवन पथ पर बढ़ते जाएंगे।
स्वाभिमान की शिक्षा जिनसे
पग पग पर हमने पाई है,
संघर्षों के पथ पर चलकर
पिता की सीख अपनाई है।
धैर्य और विश्वास की डोरी
पिता ने हमें थमाई है,
ऐसे ईश्वर तुल्य पिता से हमनें
सच्ची शिक्षा पाई है।
पिता हमारे सबसे प्यारे
जग में हो उनका ऊंचा नाम
कर्तव्य मार्ग से डिगे नही हम
दे उनकी सीख को सही अंजाम।
