STORYMIRROR

achla Nagar

Inspirational

4  

achla Nagar

Inspirational

७वेंदिनकीडायरी नियमों का पालन

७वेंदिनकीडायरी नियमों का पालन

1 min
248

भगवान की मेहरबानी है, 

चलो वायरस में कमी आई।


आज से यातायात के साधन भी धीरे-धीरे खुलने लगे,

दुकानें भी ऑड और इवन के अनुसार खुल गई।


भगवान ने अपना चमत्कार दिखाया,

सरकार ने अपना एतबार दिखाया।


अब बारी हम जनता की है,

कि सब नियमों का पालन करें।


ऐसा ना हो कि हाथ ना धोएँ,

मास्क ना लगाएं और दूरी भी ना अपनाए।

 

फिर वही बखेड़ा हो जाएगा, 

कहते हैं ना, "जरा नजर हटी तो दुर्घटना घटी"।

 

हमें बिल्कुल वायरस को भगाना है,

इसलिए हमें कसम खानी पड़ेगी।


कि हम हमेशा सभी नियमों का पालन करेंगे,

और वैक्सीनेशन भी करवाएंगे।


 सरकार ने ऐलान किया है,

 जिस तरह हम वोटिंग बूथ पर जाकर वोट देते थे,

 उसी तरह हम वोटिंग बूथ पर जाकर वैक्सीनेशन लगवा सकते हैं । 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational