STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Action Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Action Inspirational

निर्णय करें हम सही

निर्णय करें हम सही

1 min
198

सोच और समझकर निर्णय

तो  सदा ही करें हम सही।

भौतिक चीजें तो नाशवान हैं,

सदा जो टिक सकतीं हैं नहीं।

लाभ-हानि जीवन का हिस्सा,

अमरता यश अपयश की रही।

हालात हों जैसे भी जग में,

करें हम केवल जो है सही।


कई बार मुश्किल है होता ,

जो सोच रखा वह करना।

पड़ जाता है इस हालत में,

निज निश्चय को बदलना।

बदले हुए हाल में तो हम ,

नहीं कर पाते भी हैं वही।

हालात हों जैसे भी जग में,

करें हम केवल जो है सही।


यदि कुछ अनुचित हो जाए ,

तो लग जाता साख पर बट्टा।

आजीवन पछताना पड़ता है,

और मन भी हो जाता है खट्टा।

बिगड़ी बात नहीं फिर बनती,

गलत फिर हो न पाता है सही।

हालात हों जैसे भी जग में,

करें हम केवल जो है सही।


कभी सही निर्णय लेने से कुछ,

हो भी सकता हमको है नुकसान।

सह लेवें हम यह सारा नुकसान ,

गलत का हम सहें नहीं अपमान।

भरपाई हो सकती है नुकसान की,

मगर अपमान की हो सकती नहीं।

हालात हों जैसे भी जग में,

करें हम केवल जो है सही।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract