" नई शुरुआत "
" नई शुरुआत "
हर दिन एक नई शुरुआत होती है,
हमें पुरानी बातें भूलकर नई
शुरुआत करनी चाहिए।
समय अपने साथ हर पल नयापन
लिए रहता है।
हमें समय के साथ चलना चाहिए।
ये सृष्टि का भी नियम है,
हर दिन किसी न किसी की नई
शुरुआत होती है,
हर दिन पेड़ - पौधों में फल ,और नये
कोपल लगते हैं ,
हर दिन एक नन्हा बच्चा नई हरकत
करता है।
जिंदगी का नाम ही नई शुरुआत है,
आगे बढ़ने के लिए नई शुरुआत
करना आवश्यक है,
नई शुरुआत करके ही हम नए जमाने
के साथ आगे चल सकते हैं,
देश की तरक्की के नई शुरुआत
करना आवश्यक है ।
नई शुरुआत करके ही देश आज
मंगल और चाॅंद पर सैर कर आया ,
नई शुरुआत का नतीजा है कि,
आज महिलाऍं इतनी तरक्की कर
रहीं हैं,
सरकारी नौकरी, पुलिस, पायलट,
सांइनटिस्ट, खेल सभी में महिलाएं
आगे हैं,
चंद्रयान ३ मिशन टीम में अधिकतर
महिलाऍं थी ।
देश की उन्नति में पुरुष और महिला
के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की
' नई शुरुआत ' सार्थक साबित हुआ।
