STORYMIRROR

Praveen Gola

Inspirational

4  

Praveen Gola

Inspirational

नेताजी की सुनो कहानी

नेताजी की सुनो कहानी

1 min
385


महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी की सुनो कहानी,

आजाद हिन्द फौज' का गठन किया, 'जय हिंद' का नारा दिया।

महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी की सुनो कहानी।


देशप्रेम, स्वाभिमान और साहस, बचपन से ही थे प्रबल बड़े,

एकजुट होकर अंग्रेजों की, गुलामी से हमको मुक्त करें।

महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी की सुनो कहानी।


आत्मविश्वास, भाव-प्रवीणता से, युवाओं को राष्ट्र के प्रति जागृत किया,

मनुष्य जन्म के उद्देश्य को, जन - जन में प्रचारित किया।

महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी की सुनो कहानी।


स्वाधीनता 'जीवन-मरण' का प्रश्न बना, तो युवाओं का आह्वान किया,

ध्वजा उठाए आजादी के दीवानों की, हिन्द फौज को थाम लिया।

महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी की सुनो कहानी।


विश्वव्यापी विचार थे उनके, समग्र मानव समाज के लिए उदार बने ,

पाश्चात्य सभ्यता का बहिष्कार कर, जीवन के सभी क्षेत्रों में जीवन भरें।

महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी की सुनो कहानी।


स्वाधीनता महासंग्राम के महायज्ञ में, प्रमुख पुरोहित की भूमिका निभाई,

और अंत में विमान दुर्घटना में, उन्होंने मोक्ष प्राप्ति की उपलब्धि पाई।

महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी की सुनो कहानी।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational