STORYMIRROR

Nitu Rathore Rathore

Romance Others

4  

Nitu Rathore Rathore

Romance Others

मुस्कान मीठी थी

मुस्कान मीठी थी

1 min
255

मेरी नजरों का कसूर था या मेरी मुस्कान मीठी थी

देखकर मुझे मग़रूर हो या मेरी मुस्कान मीठी थी।


तू एक सपना है मेरा या अहसास कोई दिल का

तू मुस्कुराए साथ मेरे या मेरी मुस्कान मीठी थी।


रोशन होती रातें मेरी जो तुम हर पल साथ होते

चाँद छूने का पागलपन या मेरी मुस्कान मीठी थी।


तुम ही कहो क्यूँ कहकशां कहते हो ज़ुल्फों को मेरी

बिखरी जुल्फ़े सानों पे या मेरी मुस्कान मीठी थी।


रूह से, जिस्म तक चंद साँसों का ही तिलिस्म हैं

मसर्रत करती तितलियाँ या मेरी मुस्कान मीठी थी।


कितनी शोख़ थी एक तुम्हें देखा तो मुस्कुरा गई

होंठों की हँसी थी या "नीतू" की मुस्कान मीठी थी।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance