STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

मुश्किल लगता हैं

मुश्किल लगता हैं

1 min
540

इश्क के बारे में जाना ही नहीं था 

बस खुद ब खुद हो गया था 

पर अब जब जान गए हैं तो 

करना थोड़ा मुश्किल लगता है 


पहली बार जो इश्क था ना

वो किसी अजनबी से हुआ था 

अब किसी जाने पहचाने से 

दिल लगाना भी मुश्किल लगता है 


उस इश्क में बात ही कुछ और थी

जहां दुनिया से लड़ने की हिम्मत थी 

अब अपनों के खिलाफ होकर 

किसी के लिए लड़ना मुश्किल लगता है 


तब मुलाकातें नहीं होती थी पर 

प्यार बहुत गहरा हुआ करता था 

अब हर रोज मुलाकातों में भी 

इश्क को ढूंढना मुश्किल लगता है 


जो इश्क मुझे पहले हुआ था 

उसमें मर मिटने का जुनून था पर 

फिर से वो शिद्दत वाला इश्क हो

ये सोचना भी मुश्किल लगता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance