STORYMIRROR

Prashant Kumar Jha

Inspirational

4  

Prashant Kumar Jha

Inspirational

मुझे खुद को पाना है

मुझे खुद को पाना है

1 min
365

सपना जो देखा हूं मैं, 

उसे सच कर दिखाना है, 

इस मायावी दुनिया में, 

अलग पहचान बनाना है, 

हाँ, मुझे खुद को पाना है।


कर्तव्यों से आजाद होकर, 

खुद के लिए जीना है, 

ख्वाबों में जो सोचा हूं मैं, 

उसे हकीकत बनाना है, 

हाँ, मुझे खुद को पाना है।


झूठा सम्मान त्याग कर अब, 

अपना अस्तित्व बचाना है, 

बहुत लड़ लिए सबके लिए, 

अब खुद के लिए लड़ना है, 

हाँ, मुझे खुद को पाना है।


ईश्वर ने दिया यह जीवन, 

इसे सार्थक बनाना है, 

मुझे भी अपने जीवन का, 

सुनहरा इतिहास बनाना है, 

हाँ, मुझे खुद को पाना है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational