STORYMIRROR

Prashant Kumar Jha

Others

3  

Prashant Kumar Jha

Others

माँ दुर्गा

माँ दुर्गा

1 min
151

दुख हरनी सुख देने वाली, 

आ रही माँ दुर्गा हमारी, 

तेरा आशीष मिल जाए माता, 

सिर्फ यही हम चाहते माता।


शक्ति स्वरूप तुम्हीं हो मैया, 

दुखियों के हो तुम्हीं खेवैया, 

ज्ञानज्योति जगाओ नारायणी, 

पूजते तुम्हें हम भारतवासी।


शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी मैया, 

चंद्रघंटा स्कंदमाता कुष्मांडा, 

कालरात्रि तुम्हीं हो महागौरी, 

सिद्धिदात्री माँ कात्यायनी।


कष्ट हमें घेरा है माता, 

सुनो हमें हे शेरावाली, 

हम पे दया बनाये रखना, 

हमारी लाज है अब तुम्हारी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन