STORYMIRROR

Rita Jha

Tragedy

3  

Rita Jha

Tragedy

मतलब की बात

मतलब की बात

1 min
205

जब तक बनती थी मतलब की बात

जब तलक करती थी रोज़ मुलाकात

जब कहें दौड़ जाती दिन हो या रात,

तब तक देते, सब दिल से दुआ सौगात।


बढ़ने लगी अपनी भी कुछ मजबूरियाँ

दे नहीं पाती मेरा समय, बन गई दूरियाँ

कैसे कहलाएँगे वे लोग करीबी अपने ,

जिनके समय है, फिर मिटाई नजदीकियाँ 


क्या अपने रिश्ते नाते इकतरफे होते हैं,

सहयोगी कदम आगे जो बढ़ाया, रोते हैं

मतलबी जहां में अपने न अपने होते हैं

अपनों ने बढ़ाई दूरियां, दर्शन सपने होते हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy