STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Romance

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Romance

मोहब्ब्त

मोहब्ब्त

1 min
298

किरदार ए मोहब्बत में हम तो इस क़दर खो गये थे

खुद को हम मजनूँ से बड़ा आशिक समझने लगे थे

जब होश आया तो हमें पता चला वो तो जा चुके हैं

जिनके लिए हम प्यार में बेतहाशा पागल होने लगे थे


कश्ती हमारी भी डूबने लगी थी साखी

जब हम बेवफा में वफ़ा को ढूंढने लगें थे

क्या यही मोहब्बत है यही तिजारत है

यह सोचकर खुदा को हम कोसने लगे थे


प्यार में अंधे हो गये थे हम इस तरह

रात को भी हम सवेरा बोलने लगे थे

मजबूर थे हम भी अपने दिल के हाथों 

दिल को ही हम आवारा बोलने लगें थे


पानी से ज्यादा आंसू पिये है हमने यारों

आंसुओ को अब हम मीठा बोलने लगे

वो हमें एकपल के लिये भी जब मिले थे


हमारे दिल के रेगिस्तान में फूल खिले थे

वो साखी दिया है तो ये विजय उसकी बाती है

हम मोहब्ब्त में ख़ुद को दियासलाई को सौंपने लगे थे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance