STORYMIRROR

Rajeev Rana

Romance

5.0  

Rajeev Rana

Romance

मोहब्बत

मोहब्बत

1 min
644


उनका हँसी चेहरा सुन्दर सा ख्वाब

दीदार उनका खुशनसीबी की बात।


उनसे मुलाकात हो कोई चमत्कार

हर शब्द उनका छेड़े दिल के तार।


होठों पर मुस्कुराहट जैसे चाँदनी रात

उनकी वो उदासी क़यामत की बात।


मासूमियत में भी है एक अदा

उनकों निहारे बस वो ही मेरा खुदा।


साथ उनके लम्हा यूँ ठहर जाए

बीते सारी यूँ उम्र, यह ख्याल आए


आँखों से ओझल जब हो जाते है

कविता के शब्द भी खो जाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance