STORYMIRROR

Shashi Aswal

Abstract

3  

Shashi Aswal

Abstract

मनुष्य होना सफल हो पाएगा

मनुष्य होना सफल हो पाएगा

2 mins
342

तुम जो टशन दिखाने के लिए 

अपनी जिंदगी को दांव 

पर लगाते हो न 

यही तुम मात खा जाते हो 


जिंदगी सबको एक बार मिलती है 

तो क्यूँ किसी को दिखाने के लिए 

उसका दुरूपयोग करते हो 

करना ही है तो किसी का भला करो 

इस जीवन का सदुपयोग करो 

लाभ उठाओ इस जीवन का 


क्योंकि ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता 

किसी रोते हुए के चेहरे पर खुशी लाओ 

किसी के दुःख को कम करो 

अगर ये भी नहीं कर सकते तो 

उसको खुल कर हंसने पर 

मजबूर कर दो 

कम से कम एक मिनट 

के लिए ही सही 

वो अपना दुःख तो भूल जाएगा 


किसी जरूरतमंद की मदद करो 

बिना उस इंसान को पता लगे 

फिर देखो उसकी मुस्कान देख कर 

आपके दिल को कितना सुकून मिलेगा 


अपने माँ-बाप का सम्मान करो 

महिलाओं की इज्जत करो 

सबके प्रति प्यार रखो 

कभी किसी को अपने से 

छोटा मत समझो 


अपने लिए तो सभी करते है 

तुम दूसरों के लिए करो 

जिंदगी के हर एक लम्हें को जियो

जो करना चाहते हो वो करो 

बिना ये सोचे कि 

लोग क्या कहेंगे 


जिंदगी को महत्त्वपूर्ण समझो 

क्योंकि "ज़िन्दगी खेल नहीं"

कि जब मन में आया 

इसके साथ खेल लो 

इसका मजाक उड़ा लो 


क्योंकि हमेशा से ही 

जिंदगी खूबसूरत रही है 

अलग-अलग रंग देखने 

को मिलते है इसमें 

कुछ नया करने को मिलता है 

हर बार एक नई चुनौती 

को पूरा करने का अवसर मिलता है 


अलग तरह के लोगों से 

मिलने का अवसर मिलता है 

जिंदगी हर मोड़ पर 

एक नया सबक सिखाती है 

नयी चीजों को जानने का 

अवसर मिलता है 


इसलिए इसे खेल 

कभी भी मत समझो 

ए हमें जीवन को जीने का 

एक रास्ता दिखलाती है 

मनुष्य को सर्वप्रथम 

समझा जाता है 

ईश्वर के बाद 

उसकी बुद्धिमता के कारण 


इसलिए उसका इस्तेमाल करो 

अच्छे कर्मों के लिए 

अपनी ऊर्जा सही 

दिशा में लगाओ 

तभी तुम्हारा मनुष्य होना 

सही मयानों में 

सफल हो पाएगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract