STORYMIRROR

Ranjana Mathur

Inspirational

4  

Ranjana Mathur

Inspirational

मनुहार मेरी

मनुहार मेरी

1 min
16

आज 

एक मनुहार है

इस बहना की

सुन ओ मेरे प्यारे भैया 

नाम पर मेरी राखी के 

इस बरस

बांधना इक कलावा अपनी कलैया


मत होना तुम तनिक उदास

दिल पर तुम न लेना बात

घर से निकलना नहीं है मुमकिन 

जग के आज

अजब हालात

न तेरा आना है मुनासिब 

न मुमकिन 

मेरा आना


पीहर की मुझे याद रुलाती 

मन को पड़ेगा समझाना 

सामाजिक दूरी और सब नियम

कुछ दिन और ज़रूरी हैं

बिना वजह घर से न निकलना 

जब तक न कोई मजबूरी है


दुखों के 

यह काले घन भी 

कभी तो उड़कर जाएंगे 

ख़ुशियों के बादल 

फिर से 

सुख की बूँदों को बरसाएंगे

हर बात की होती है हद

वह चरम स्थिति 

भी आएगी 


दुख जाएगा सुख आएगा 

विकट घड़ी टल जाएगी। 

फिर होंगे हम 

साथ-साथ 

यह बहना राखी लाएगी

अपनों हाथों से भैया फिर 

तेरी कलैया सजाएगी। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational