मंजिल की ओर
मंजिल की ओर
धीरे - धीरे संवर ही जाती है मेहनत
मेहनत निरंतर मंजिल की तरफ हो अगर।
कदमों में संभलकर चलने का हो इरादा
मन में जोश भी और सुकून भी बढ़ते जाने का।
मतभेद ना रहे विचारों का फैसलों से
वक्त ना हो उलझनों में खुद को उलझाने का।
बहुत मिलते हैं सलाहकार कदम - कदम गर
जरूरत है सिर्फ अपनी बुद्धिमता आजमाने का।
रोड़े भी आएँगे रास्ते में होंगे पत्थर भी पैरों तले
ये सब हौसला बढ़ाएंगे अगर इनसे ना घबराओगे।
होकर कामयाब कभी अपने संघर्षों को ना भूलना
सदा रहोगे ऊँचाइयों पर गर सबका साथ निभाओगे।
