STORYMIRROR

Pinki Khandelwal

Inspirational

4  

Pinki Khandelwal

Inspirational

ममता का सुखद अनुभव....।

ममता का सुखद अनुभव....।

1 min
240

जब पता चला मैं मां बनने वाली हूं,

उस वक्त की खुशी,

और जब मैंने नन्ही सी चिड़िया को जन्म दिया,

उस वक्त की खुशी,

शब्दों से बयां कर पाना हर मां के लिए बड़ा मुश्किल है,


मानो नया जीवन मिला हो,

नयी जिम्मेदारी सौंपी उस खुदा ने,

जिसमें ममता स्नेह दुलार की छांव के साथ

उस संतान को संस्कार वान बनाना भी है,


सोच लगता मानो कुदरत का फरिश्ता बन,

मेरे जीवन में आया है,

मीठी सी मुस्कान उसकी मेरे अंतर्मन को मोह लेती,

उसका रोना भी चेहरे पर मुस्कराहट ला देता,

उसे लोरी गा सुनाना बड़ा मनभावन लगता है,


सचमुच मां बनना दुनिया का सबसे अनमोल तोहफा है,


देखती रहूं हर पल उसे दिल यही चाहता है,

मेरा लाल हर बुरी नजरों से बचा रहे यही दिल चाहता है,

उस पर न्यौछावर संसार की सारी खुशियां भी,

उसके नन्हे हाथों को पकड़े रहूं यही दिल चाहता है,


जीवन की अनमोल भेंट कहूं या दिल का टुकड़ा,

वो तो मेरे जीने की वजह है मेरे होने का अस्तित्व,

मेरा राज दुलारा मेरी आंखों का तारा है,

नजरों के सामने हर पल रहे बस यही दिल चाहता है‌।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational