STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational Others

4  

MALA SINGH

Inspirational Others

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति

1 min
360

सूर्य का प्रवेश जब मकर,

 राशि में होता है।

 इस दिन को मकर संक्रांति,

 के नाम से जाना जाता है।।


इस दिन का पूरे भारतवर्ष में, 

बहुत महत्व होता है।

तभी तो इस दिन को देश में,

पर्व के रूप में मनाया जाता है।।

 

अलग-अलग राज्यों में,

अलग-अलग नाम से मनाते हैं।

 पोंगल ,लोहड़ी, बिहू ,खिचड़ी, 

 मकर संक्रांति नाम के दर्जे दिए जाते हैं।।


इस दिन सूर्य देव उत्तरायण, 

में हो जाता है।

मान्यता है कि देवी देवताओं, 

का उदय भी होता है।।


 नदियों का स्नान, जाप, दान,

 सब करते हैं।

अपने अपने जीवन में कुछ,

 पुण्य कमाते हैं।।


रातें छोटी होती जाती और,

दिन बड़े होते जाते हैं।

इसी दिन से पतंगों की , 

उड़ान भी भरते जाते हैं।।


 सूर्य के प्रकाश से प्रकाशमान   

हो सबका घर परिवार।

 यही मंगलकामनाएं करते हैं,

 हम बारंबार।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational