मजदूरों की पीड़ा
मजदूरों की पीड़ा
अपने गाँव छोड़ के
आये थे ,
सपनों के महल
बनाये थे !!
अब लॉक डाउन
से बेहाल हुए
घर के ना रहे
ना घाट के हुए !!
कोरोना क्या
मारेगा हमको
हम भूखे ही
मर जायेंगे !
आधी रोटी
मिलती नहीं
कैसे हम फिर
बच पाएंगे ?
मालिक ने हमें
निकाल दिया
छत से भी
महरूम किया !!
खाने को हम
तरसते हैं
भूखे रहकर
हम मरते हैं !!
माँ की अब
याद आती है
हमें घर की
रोटी भाती है !!
सुध कोई भी
लेता नहीं
कोई घर की
राह दिखता नहीं !!
पैदल कितने
दूर चलेंगे ?
राहों में हम
मरते रहेंगे ?
अपनों की अब
याद आती है
हमको दुःख में
तड़पाती है !!
हम लौट के यदि
अपने घर आयेंगे
भूल के फिर हम
नहीं जायेंगे !!
