STORYMIRROR

मित्रता की होड़

मित्रता की होड़

1 min
398


विचारों की

समानता

सहयोग की

भावना और

गोपनीयता के मंत्र पर

टिकी रहती है मित्रता !

मृदुलता का भाव छलके

प्यार का एहसास हो

फिर हमें मिलता

सुखद वो रास्ता !!

हम बिना जाने सुने

इस यंत्र से

मित्रों की जमात

को बढ़ाने की दौड़ में लग गए !

ध्यान आया बाद में

हम कहाँ थे

अब कहाँ हैं ?

मिथ्या भंवर में फँस गए !!

मित्रता के मंत्र

को हम जान लें !

खुद परखिये तौल लीजिये

भलीभांति पहचान लें !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational