STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

मिलो ना तुम तो हम घबराए...हीर रांझा फ़िल्म के गाने की तर्ज पर गीत यदि पढोगे,

मिलो ना तुम तो हम घबराए...हीर रांझा फ़िल्म के गाने की तर्ज पर गीत यदि पढोगे,

1 min
417

यदि पढोगे, आगे बढ़ोगे, 

बड़े काम की पढ़ाई, कहे माँ सावित्री बाई।

पढ़ने में ही छिपी भलाई, सोच समझ मेरे भाई,

कहे माँ सावित्री बाई।।


अनपढ़ का जग में, पग पग पै अपमान हो।

पढ़े लिखे का ही, मनचाहा सम्मान हो।

पढो पढ़ाई, हुवै बड़ाई, बढजा थारी कमाई।

कहे माँ सावित्री बाई।।


वर्णव्यवस्था ने, जाल कमाल बिछाया सै।

स्वर्ण को ऊंचा, शुद्र को नीच बताया सै।

जाल बिछाया, तुझे फंसाया, फंसा तू उसमें भाई।

कहे माँ सावित्री बाई।।


जल जंगल जमीन, अधिकार हमारे छीने।

बण के गुलाम इनका, खूब बहाये पसीने।

हुई बदनामी, करी गुलामी, ना तेरी पार बसाई।

कहे माँ सावित्री बाई।।


अनपढ़ता को मिटाओ, ज्योतिबा न्यू बोले।

सभको पढ़ाणे खातर, स्कूल देस म्ह खोले।

बोल पिचासी, जय मूलनिवासी, शिक्षा की राह दिखाई।

कहे माँ सावित्री बाई।।


     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational