मिलिटेरी ऑपरेशन.
मिलिटेरी ऑपरेशन.
मिलिटेरी ऑपरेशन.
दो पड़ोसी के बीच में होना चाहिए सदा कोऑपरेशन,
लेकिन अकारण होता हैं अक्सर मिलिटेरी ऑपरेशन।
मित्र-शत्रु राष्ट्र निहित स्वार्थसे कराते ऐसे ऑपरेशन,
बिना वजह दोनों देशों की जनता होती हमेशा परेशान।
आम जनता के भले के लिए धर्म का है प्रावधान,
लेकिन सियासतदान समझकर भी बनाते नादान।
धर्म का अस्त्र आम जनता के विनाश का कारण,
सदा उसेही उछलकर राजनेता बनाते नए समीकरण।
अक्सर सत्ता की ही भूख उन्हे करती हमेश परेशान,
लेकिन बिना धर्म के वे नहीं चला सकते राजकारण।
राजनीति चमकने के लिए होता मिलिटेरी ऑपरेशन,
आम जनता का चैन,सुख समृद्धि का नाश अकारण।
सभी मित्रराष्ट्रों के बेचे जाते सैन्न शस्त्र साधन,
दोनों शत्रु राष्ट्र के बर्बाद होते आर्थिक संसाधन।
आम जनता पर बढ़ता कर का बोझा अकारण,
आम जनता होती अशांती व मंहगाई से परेशान।
आपसी टकराव का नहीं हल मिलिटेरी ऑपरेशन,
सभी तोड़कर आपसी मतभेद,मनभेद की चट्टान।
बुद्ध व गांधी के उपदेशों का करके निरंतर जतन,
तभी विकास और शांती का बनेगा रास्ता आसान।
Arun Gode.
Plot 12, Mausam colony.
Nagpur -05.
Mb -9890883959.
