STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Inspirational

3  

Bhawana Raizada

Inspirational

महात्मा गाँधी

महात्मा गाँधी

1 min
213

एक लाठी को लेके चलते

तन पर लेते खादी तान ।

दुबली पतली कद काठी का

दुनिया लेती लोहा मान ।

नाकों चने जो चबवा दे

छक्के छुड़ा दे जो दुश्मन के।

ऐसा व्यक्तित्व और कौन भला, 

जो बापू के नाम से जाना जाए।

महात्मा गाँधी की ताकत ही

कुछ रंग इस तरह लायी है ।

आज़ादी की खुली हवा में

चैन की सांस पाई है ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational