STORYMIRROR

Dr.Deepak Shrivastava

Inspirational Thriller

4  

Dr.Deepak Shrivastava

Inspirational Thriller

महाराणा प्रताप

महाराणा प्रताप

1 min
366

मेवाड़ की धरती पर

जन्मा एक वीर महान

जन्मभूमि की खातिर जिसने

किया सर्वस्व बलिदान

त्याग और बलिदान का

दुनिया में ऐसा नहीं

कोई दूसरा प्रमाण

त्यागा राजसी वैभव

जंगल में किया प्रयाण

भूमि पर सोया

घास को खाया

नहीं की परिवार की चिंता

जन्मभूमि को आजाद कराने

निकल पड़ा एक वीर महान

मुग़लों से लोहा लेने को

किया संगठित भीलों को

भाला, और तलवार लिए

कुछ हजार वीर सैनिकों संग 

किया युद्ध का ऐलान 

चेतक घोड़े पर निकला युद्ध सवार

चेतक की टापों से तलवारों की चमकारों ने किया

हल्दीघाटी को गुंजायमान 

मुगलों का संहार किया

मैदान मुग़ल मुंडो से पाट दिया

चेतक ने जब किये प्राणोंत्सर्ग

नहीं रहा तब कोई विकल्प

महाराणा ने किया युद्ध जबरदस्त

सबको कर दिया पस्त

अकेले युद्ध लड़ते लड़ते

प्राणों का किया उत्सर्ग

हल्दीघाटी का मैदान

आज भी करता जिनको प्रणाम 

अकबर ने भी माना जिनका लोहा

ऐसे महान वीर प्रतापी

महाराणा प्रताप हुए

जन्म जन्म तक जिनको

याद करेगा हिंदुस्तान..


हम भी उनको करते

शत शत नमन

शत शत नमन

शत शत नमन।। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational