STORYMIRROR

VanyA V@idehi

Inspirational

4  

VanyA V@idehi

Inspirational

महागौरी

महागौरी

1 min
11


दिन नवरात्रि का आज है मैया। 

महकाया घर हमारा ,महागौरी मैया।। 


 महागौरी का सौम्य काॅंतिमय रूप, 

शक्ति मैया की सब देवों में अनूप।। 


माँ पार्वती का रूप धर आई महागौरी। 

पति रूप शिव की, कठिन साधना करी।। 

 

घोर तप से पार्वती का तन हुआ काला। 

महादेव ने पावन गंगाजल मैया पर डाला।। 


रूप निखारा सूर्य- सम चमकीला। 

बिखरा प्रकाश चंहु ओर  आला।। 


श्वेत वस्त्र, आभूषण शोभित मैया। 

चतुर्भुज धारिणी संकट हरणी मैया। । 


हो वृषभारूढ़, घर हमारे आई मैया। 

आनंद- मंगल घर-घर में लाई मैया।। 


कन्या भोजन, सुहागिन पूजन हम करें।

प्रसन्न मन, भक्ति भाव से मां आराधना करें ।। 


भजन -कीर्तन से रिझाओ मैया को सभी। 

जयकारा लगाओ, अंबे भवानी का सभी।। 




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational