STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

मेरी माँ...

मेरी माँ...

1 min
258


माँ हमारी आत्मशक्ति हैं,

माँ हमारी आत्मशुद्धि हैं ।

हम इस धराधाम पर सिर्फ इसलिए हैं,

क्योंकि हमारी माँ ने

हमें एक नई ज़िन्दगी तोहफे में दी।


माँ, आप ने बड़े धैर्य से

हम सबका पालन-पोषण किया...

पग-पग पर आप ने घात-प्रतिघात

सहा...मगर आप ने कभी हार नहीं मानी।

धन्य हैं आप, ओ माँ !!!


आप से ही बना हम सबका जीवनांश...

आप के आदर्शों पर चलकर

हम सब निस्संदेह बहुत आगे तक 

अपने स्वप्नदिशा की नींव रख पाएंगे...!


ओ माँ ! आप को हमारा शत्-शत् प्रणाम!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational