STORYMIRROR

Madhuri Sharma(माधुरीशर्मा'मधुर')

Abstract

3  

Madhuri Sharma(माधुरीशर्मा'मधुर')

Abstract

मेरी कविता

मेरी कविता

1 min
235

एक छोटे खेत सी मेरी कविता

कागज भी दिखता चौकोर खेत

जैसा मेहनत से विचारों के

बीज जो मैंने बोए संवेदनाओं की


खाद इसमें थी मैंने डाली

भावनाओं के पानी से

जो इसको सींचा

शब्दों से खेत में उगे


सुन्दर-सुन्दर पौधे

कितनी ही बार पौधे जो

मेरे मुरझाए फिर से

प्रेम रुपी पानी इसमें था डाला


कभी मैं हँसी थी कभी

मैं थी रोई सभी भावनाओं को

इसमें जब मिलाया

तब शब्दों रुपी पौधे


मेहनत से आए

खेत जब मेरा फसल से

लहलहाया कविता ने भी

कागज़ पे रूप अपना पाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract