STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

“मेरी ख्वाहिशें”

“मेरी ख्वाहिशें”

1 min
326


ख्वाहिशें तो बहुत हैं मेरी

चाँद और सितारों की तरह

मैं बन जाऊँ

अपनी शीतलता और रोशनियों

को इस धरा में

बिखेरता जाऊँ

ख्वाहिशें हैं मेरी दर्द लोगों

का बाँट लूँ

कोई रोये नहीं इस दुनियाँ में

उसके आँसू पोंछ लूँ

विकास हो तो

आखिरी छोर को ना भूलें

प्राकृतिक संपदा के

संरक्षण की बात को ना छोड़ें

ख्वाहिशें पर्यावरण को दूषित

रहित बनाने की भी है

कार्बन उत्सर्जन के

तांडव को रोकना भी है

ख्वाहिशें मेरी है

सब शांति के उपासक बनें 

युद्ध की बिभीषिका

से सदा बचके रहें 

रंग -भेद ,असहिष्णुता और

नफरत की दीवार को

जब तक इस धरा से नहीं मिटाएंगे

अपने सम्पूर्ण विश्व को

शायद ही कभी

स्वर्ग बना पाएंगे !!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational