STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Inspirational

4  

Vimla Jain

Action Inspirational

मेरे परिवार का सुपर हीरो

मेरे परिवार का सुपर हीरो

2 mins
353


कहते हैं, सुपर हीरो बस कल्पना का हिस्सा होता है,

मगर असल ज़िंदगी में भी वो हमारे बीच होता है।

बच्चे के लिए उसका पिता सुपर हीरो कहलाता,

जो हर मुश्किल में उसे थाम ले, राह दिखलाता।

भाई-बहन के लिए वह भाई या बहन,

जो हर फर्ज निभाए, हर पल रहे संग।

इंसान जो सदा दूसरों का ध्यान रखता,

साथ ही अपना भी मान बढ़ाता,

जिसके चरित्र में उच्च कीर्ति झलकती,

वही सच्चा सुपर हीरो बन जाता।

अब हमारे घर में भी एक सुपर हीरो आया,

ध्रुव तारे-सा चमका, अपना नाम बनाया।

स्वभाव से मीठा, सबसे प्यारा,

सबका ख्याल रखे, सबसे न्यारा।

सीबीएसई में लाया पाँच सौ में चार सौ सत्तानवे,

गर्व से ऊँचा किया हम सबका माथा ऐसे।

देश में परीक्षा टॉप कर खुद को सिद्ध किया,

साइंस ओलंपियाड में दुबई से स्वर्ण पदक लिया।

मेडिकल कॉलेज में भी अपना परचम लहराया,

दस साल के रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बनाया।

ज्ञान, मेहनत, संस्कार में भी अव्वल,

नाम किया रोशन, बना प्रेरणा का पल।

सुपर माता-पिता की संतान जब कहलाए,

तो बुद्धि भी उसकी सुपर हो जाए।

जमीन से जुड़ा, संस्कारों में ढला,

नाना-नानी, दादा-दादी का सबसे प्रिय बना।

छोटे भाई-बहनों का प्यारा दुलारा,

हर दिल में है उसका राज-द्वारा।

आज हमारा सुपर हीरो अखबार में छाया,

हर कोई उसे आदर्श बनाए।

हे ईश्वर! उसे सदा सफलता देना,

हर कदम पर उजियारा देना।

उसे एक श्रेष्ठ डॉक्टर बनाना,

सच्चे सेवा-धर्म का पाठ पढ़ाना।

आप सभी का आशीर्वाद चाहिए,

ध्रुव का नाम सदा ऊँचा रहना चाहिए।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action