STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational Children

4  

Sunil Kumar

Inspirational Children

मेरे मम्मी-पापा

मेरे मम्मी-पापा

1 min
532

छोटा था जब मैं कभी गोदी में मुझे उठाते थे

उंगली पकड़कर मेरी चलना मुझे सिखाते थे

मम्मी-पापा मुझे राजा बेटा कहकर बुलाते थे।

रोता था जब मैं कभी मुझको खूब हंसाते थे

सैर-सपाटा कराने को कंधे पर मुझे बैठाते थे

मम्मी-पापा मुझे राजा बेटा कहकर बुलाते थे।

खुद खाने से पहले मुझको खूब खिलाते थे

रूठूं जो मैं कभी पल भर में मुझे मनाते थे

मम्मी-पापा मुझे राजा बेटा कहकर बुलाते थे।

गिरता था जब मैं कभी दौड़ कर मुझे उठाते थे

चूम कर माथा मेरा सीने से मुझे लगाते थे

मम्मी-पापा मुझे राजा बेटा कहकर बुलाते थे।

गलतियों पर मेरी अक्सर मुझे समझाते थे

भले-बुरे का भेद बताकर सही राह दिखाते थे 

मम्मी-पापा मुझे राजा बेटा कहकर बुलाते थे।

गुस्सा होता जब कभी मुझ पर प्यार दिखाते थे

खुशियों पर मेरी अपना सब कुछ लुटाते थे

मम्मी-पापा मुझे राजा बेटा कहकर बुलाते थे।

दुःख-दर्द अपना छिपाकर हरदम मुस्कुराते थे 

मांगू जो भी मैं कभी हंसी-खुशी दिलाते थे

मम्मी-पापा मुझे राजा बेटा कहकर बुलाते थे।

Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational