STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

मेरे जाने की फ़िक्र

मेरे जाने की फ़िक्र

1 min
310

यार मुझे समझ नहीं आता

मेरे जाने की तुम्हें इतनी जल्दी क्यों हैं,

कि आखिर तुझे इतना बुखार क्यों है?

जब मुझे जाना होगा चला जाऊंगा

टी. बी. अखबार, सोशल मीडिया में

फोटो के साथ आ जाऊंगा,

जब जी भरकर यकीन हो जाए

तब आराम से सो जाना।

मगर तब तक अपना सिर पीटते रहो

मंदिर मस्जिद गिरजा, गुरुद्वारा 

घूम घूम के अपना सिर पटकते रहो,

भगवान करे तुम्हारी मुराद पूरी हो जाए

बस एक बार यमराज से तुम्हारी भेंट हो जाए,

और तू सचमुच निपट जाए

यमराज मेरा यार है तुझे ये पता नहीं 

मेरा तो पता नहीं पर तूझे यकिन दिलाता हूँ

मुझसे पहले तू जायेगा पक्का यकीन हो गया है,

क्योंकि पिछली मुलाकात में

यमराज यही बात मुझसे कहकर गया है,

राज की बात बताऊँ,

मेरी जगह तेरे नाम का पर्चा मुझे देकर

कसम खाकर यकीन दिला गया है,

अगली मुलाकात मुझसे करने के बाद

वो तुझे अपने साथ ले जाएगा 

तब मेरे जाने की फ़िक्र से भी

तब तू पक्का मुक्त हो जायेगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract