STORYMIRROR

Manju Rani

Inspirational

4  

Manju Rani

Inspirational

मेरे दिल में बसता हिंदुस्तान

मेरे दिल में बसता हिंदुस्तान

2 mins
280

मेरे दिल में बसता मेरा हिन्दुस्तान है,

यहाँ की माटी  मेरा अभिमान  है,

यहाँ आज भी देश  पर न्यौछावर 

होने वाला जवान है।

मेरे दिल में बसता मेरा हिन्दुस्तान  है।


झुकता सर मेरा हर धर्म  के द्वार  पर है,

पर अटल विश्वास मुझे अपनी माँ पर है,

यह ही मेरे देश  की  प्यारी-सी पहचान  है।

मेरे दिल  में बसता मेरा हिन्दुस्तान  है।


सब रंगो को सम्मान  देना, मेरा संस्कार  है,

इतिहास  से सीख ,आगे बढ़ना ही

मेरे कर्म  का आधार है,

यह ही मेरे देश  की  उन्नति का सार है।

मेरे दिल  में बसता मेरा हिन्दुस्तान है।


गाँव आज मेरा लहलहाती फसलों के संग जवान है,

विभिन्न  योजनाओं के चलते ,आज हर घर  में अनाज है,

मेरा देश  ही मेरे लिए  सर्वोच्च  स्थान  है।

मेरे दिल  में बसता मेरा हिन्दुस्तान  है।


शिक्षा हर घर  का द्वार  खोले

बस ये ही मेरे देश  का अभियान है ।

हर शहर स्मार्ट  सिटी बनने को तैयार  है।

मेरे दिल  में बसता मेरा हिन्दुस्तान है ।

                                         

                                              



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational