STORYMIRROR

हार नहीं मानूँगी मैं

हार नहीं मानूँगी मैं

1 min
713


चाहे आँधी आए या तूफान

चाहे मार्ग हो अनजान

ऊँचे शिखर पर चढ़ना हो तो

मैं चढ़ जाऊँगी।


चाहे कुछ भी हो जाए

मैं हार नहीं मानूँगी

पराजय मुझे स्वीकार नहीं

लक्ष्य से पीछे हटना मेरा काम नहीं।


राह में आए कितनी ही कठिनाइयाँ

मैं पार कर जाऊँगी

चाहे कुछ भी हो जाए

मैं हार नहीं मानूँगी।


मेरा दृढ़ संकल्प टूटेगा नहीं

मन मेरा भटकेगा नहीं

समय को मैं फलांग जाऊँगी

चाहे कुछ भी हो जाए

मैं हार नहीं मानूँगी।


परिश्रम मुझे करना पड़ेगा

काँटों पर मुझे चलना पड़ेगा

मैं सदैव आगे कदम बढ़ाऊँगी

चाहे कुछ भी हो जाए

मैं हार नहीं मानूँगी।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational