STORYMIRROR

Srishty Bansal

Inspirational

4  

Srishty Bansal

Inspirational

नामुमकिन

नामुमकिन

1 min
242

इस दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है,

मुमकिन है तो दूसरों की बातें सुनकर गलत फ़ैसले लेना !


किसी के माथे पर नहीं लिखा होता है,

कि वो सच बोल रहा है या झूठ !

फ़ैसला आपको ही करना होगा।


किसी के माथे पर नहीं लिखा होता है,

कि वो अच्छा है या बुरा !

फ़ैसला आपको ही करना होगा।


इस दुनिया में अब मासूमियत काम नहीं आती है,

मासूमियत भी कभी - कभी महंगी पड़ जाती है।


दुनिया को सुनाओगे, तो दुनिया तुम्हें सुनाएगी।

दुनिया को सच बताओगे, तो दुनिया तुम्हें झूठ बताएगी।


खुद को बदल दो, दुनिया बदल जाएगी।

खुद की सुनो, दुनिया गूंगी हो जाएगी।


खुद की ही सुनो, खुद के ही राह पर चलो।

दुनिया का क्या है ? तुम्हारा रास्ता रोककर गलत राह दिखाएगी।


ये दुनिया है साहब, 

न बदली थी और न ही कभी बदल पाएगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational