STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

शीर्षक:मैं नारी हूँ

शीर्षक:मैं नारी हूँ

1 min
239


मै दबी हुई कोई पहचान नही हूँ

अपने स्वाभिमान से जीती हूँ

ख़ुद्दारी अपने भीतर रखती हूँ

मै आज के समय की नारी हूँ।


   मैं पुरुष प्रधान समाज मे हूँ

   पर फिर भी पुरुषों पर भारी हूँ

   हर वो काम मै करके दिखलाती हूँ

   जो पुरुष कहे में ही कर सकता हूँ।


मैं अपने बाहुबल पर ही जीती हूँ

मैं नोकरी,बिज़नेस भी करती हूँ

मैं पुरुष समान ही लिखती हूँ

मैं खेल भी उनसे समान ही करती हूँ।


   मैं समानता के युग की नारी हूँ

   कदम कदम साथ भी चलती हूँ

   मैं भारत का स्वर्णिम भविष्य हूँ

   मैं आशा की एक चिंगारी हूँ।

  "मैं आप की प्यारी मंजु हूँ"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational