STORYMIRROR

गुरु

गुरु

1 min
839


गुरुदेव हमारे मात-पिता है

उनके बिना ना कोई निदान

करते निवारण सब दु:खों का

देते हमे सदा आत्मज्ञान...।


जीवन में ना जब कोई उजाला

भविष्य सँवार ले गुरु के द्वारा

रचा ले बसा ले हम अंतःकरन में

दूर करते वे जीवन का अन्धेरा.।


गुरु ईश्वर है गुरु सर्वेश्वर

वही तो हमारा इक आधार

महिमा गाते चंद्र सूर्य भी

गुरु बिना कोई लगावे ना पार..।


बढ़े चले इस मायावी रंग-मंच पर

गुरुदेव का ध्यान लगाकर

छोड़े ना अब इन चरणन को

वे ही लगायेंगे मेरी नौका पार...।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational