STORYMIRROR

Neha Prasad

Inspirational

4  

Neha Prasad

Inspirational

मेरे अल्फाज

मेरे अल्फाज

1 min
243


यह भारत महान देश मेरा,

यह मुझे प्राणों से भी प्यारा है। 

इसलिए तो भारत माता के लिए, 

अपने प्राणों को भी वारा है।


 हे, माॅं मेरी तू गम न करना, 

तेरा बेटा वीर शहीद हो तिरंगे में लिपटा आया है,

तेरी ही निडरता और स्वाभिमान ने मेरे अन्दर हमेशा देशप्रेम जगाया है। 


तू ही तो कहती थी माॅं, कुछ ऐसा काम करूँ,

पूरी दुनिया में मैं माॅं, रोशन तेरा नाम करूँ।  

माॅं इसलिए देख मैंने बहादुरी के साथ दुश्मनों को मार भगाया है। 

हे माॅं मेरी तू गम न करना,तेरा बेटा वीर शहीद हो तिरंगे में लिपटा आया है। 


आंखों में एक आंसू न आने देना माॅं, 

 मुझे विदाई देना आंखों में गर्व और होंठो पर मुस्कान लिये।

 हर जन्म तेरा बेटा बनूँ, हर जन्म मेरे दिल में देशभक्ति के ही दीप जलें।


 हर बार तेरी कोख से ही पैदा हो दुशमनों के छक्के छुड़ाऊंगा, 

वादा है मेरा, माॅं मैं हूँ सच्चा सैनिक, वादा थोड़े ही भूलाऊंगा।                    ‌                 

 (एक वीर शहीद के अपनी माँ से कहें शब्द जो वह न कह पायें।) 

                   



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational